नई दिल्ली, फरवरी 4 -- aaj ka ank jyotish 4 February 2026 Numerology Horoscope: आप अपना मूलांक अपनी जन्म की तिथि को जोड़कर निकाल सकते हैं। किसी भी व्यक्ति के जन्म की तिथि का योग 1 से लेकर 9 के बीच ही आएगा और ये मूलांक होता है। नीचे अपने मूलांक के हिसाब जानें कि आज यानी 4 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा जाएगामूलांक 1 आज मूलांक 1 वालों के लिए फैसले लेने और आगे बढ़ने का मजबूत दिन है। कार्यक्षेत्र में आपकी राय निर्णायक साबित हो सकती है। कोई पुराना रुका हुआ काम या प्रस्ताव आज आगे बढ़ेगा। लोग आपकी बात पर भरोसा करेंगे और सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता दिख रही है। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। लेकिन जल्दबाजी से बचें, बातों में नरमी रखें। स्वास्थ्य के लिए पानी ज्यादा पिएं और बाहर का खाना टालें। शाम तक कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है।मूलांक 2 मूलांक 2 ...