मेरठ, दिसम्बर 26 -- कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के परिणाम में मेरठ से डॉ.सत्यम दहिया ने 99.22 पर्सनटाइल हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। इस पर्सनटाइल के साथ डॉ.दहिया के आईआईएम में सीट पक्की है। गुरुवार को डॉ.सत्यम दहिया सहित कैट में सफल अभ्यर्थियों को कॅरियर लॉन्चर ऑफिस सम्मानित किया गया। डॉ.सत्यम ने सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज हापुड़ से एमबीबीएस उत्तीर्ण किया। चिकित्सा क्षेत्र में सफलता के बावजदू डॉ.दहिया ने प्रबंधन शिक्षा को अगला लक्ष्य बनाया। डॉ.सत्यम अब एमबीए कर किसी मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य कर देश एवं समाज के विकास में योगदान देना चाहते हैं। डॉ.सत्यम ने सफलता का श्रेय कॅरियर लॉन्चर मेरठ को देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर कठिन परिश्रम करने के साथ नियमित रूप से मॉक टेस्ट देने और उनके विश्लेषण पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। ड...