फरीदाबाद, फरवरी 14 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर थाना सेंट्रल ने व्हाट्सऐप पर फैक्टरी मालिक की प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर 99 लाख 80 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में फार्मेसी और विज्ञान स्नातक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी राहुल , कोटपुतली निवासी पवन, आदित्य और बेहरोड राजस्थान निवासी अनिकेत के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी राहुल और पवन दोनों बैंक खाताधारक हैं। पवन ने अपना बैंक खाता आगे अनिकेत को दिया था। अनिकेत ने यह बैंक खाता आगे आदित्य को दिया था। राहुल ने बीए , पवन और अनिकेत ने बीएससी और आदित्य ने बी.फार्मेंसी की पढ़ाई की हुई है। आरोपी राहुल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.