गोपालगंज, फरवरी 14 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को कुचायकोट थाने के कुर्मीटोला गांव व कटेया थाने के धुरनाकुंड गांव के समीप से 99 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर कुचायकोट थाने के भठवा गांव का हरेन्द्र राम व भोरे के थाने के भिठवा खलसा गांव के छठु बीन है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर यूपी से बाइक पर शराब लेकर आ रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...