लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश और बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद जिले की घाघरा व शारदा नदियां उफना गई हैं। नदियों की बाढ़ की चपेट में जिले की पांच तहसीलों के 99 गांव आ गए हैं। 40 हजार से ज्यादा की आबादी बाढ़ का दंश झेल रही है। बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए प्रशासन सक्रिय है। बाढ़ राहत केन्द्र, चौकियों को सक्रिय करने के साथ ही राजस्व की टीमों का बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए लगाया गया है। जिले की पांच तहसील लखीमपुर, निघासन, धौरहरा, पलिया व निघासन के नदियों के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बरसात से नदियां उफना गई हैं। शारदा, घाघरा नदी के अलावा मोहाना और कौड़ियाला नदियों के उफनाने से बाढ़ का पानी करीब 99 गांवों तक पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.