मिर्जापुर, फरवरी 21 -- मिर्जापुर। मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2025-26 की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गईं। स्नातक स्तर की परीक्षाएं 27 जनवरी और परास्नातक की 16 फरवरी से आयोजित हुईं। मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही जनपद में कुल 99 परीक्षा केंद्र व 20 नोडल केंद्र बनाए गए थे। स्नातक के 31,576 तथा परास्नातक के 5,595 परीक्षार्थी शामिल हुए। विश्वविद्यालय की समय-सारिणी के अनुसार परीक्षाएं सुव्यवस्थित व पारदर्शी ढंग से कराई गईं। कुलपति प्रो.शोभा गौर ने परीक्षा कार्य से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों के सहयोग की सराहना करते हुए बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.