नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- कड़ी चुनौती : नोवाक, रोनाल्डो और हैमिल्टन 2026 में अपने लक्ष्य हासिल करने की जी-तोड़ कोशिश करेंगे ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर दुनिया के तीन दिग्गज नई दिल्ली। खेलों की दुनिया के तीन मशहूर दिग्गज-नोवाक जोकोविच (टेनिस), क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फुटबॉल) और लुइस हैमिल्टन (एफ-वन)। तीनों के लिए आने वाला साल 2026 बहुत अहम है। तीनों अपने करियर में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े हैं। इसके अलावा तीनों अपनी उम्र के उस पड़ाव पर पहुंच चुके हैं जहां खिलाड़ी रिटायरमेंट के बारे में सोचना शुरू कर देता है। अब देखना है कि इन तीनों में से कौन अपना सपना पूरा करने में सफल होता है? नोवाक : निशाने पर 25वां ग्रैंड स्लैम 38 साल के टेनिस दिग्गज सर्बिया के नोवाक विश्व रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम से एक कदम दूर हैं। फिलहाल उन्होंने सर्वक...