हापुड़, फरवरी 20 -- कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 98 लाभार्थियों को डढ़े करोड़ रुपये से अधिक के ऋण वितरित किए गए, जिसका उद्देश्य युवाओं को अपना रोजगार स्थापित करने में सहायता प्रदान करना है। हालांकि शनिवार की शाम तक 300 लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया है। शासनादेश के अनुसार यह वृहद ऋण शिविर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया है। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने शासन की मंशा के अनुरूप शनिवार तक 300 युवा लाभार्थि.यों को उद्योग के लिए ऋण वितरित करने का लक्ष्य बैंकों द्वारा पूरा किए जाने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि हम हर हाल में लक्ष्य पूरा करना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से विकसित भारत में अपना योगदान देने का अनुरोध किया। उ...