औरैया, दिसम्बर 26 -- औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने 5वें एवं 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के व्यय की समीक्षा की। जिन ग्राम सचिवों ने व्यय 98 फीसदी तक नहीं किया, उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया। ग्राम प्रधानों द्वारा विकास कार्यों और गौ-सेवकों के मानदेय में सहयोग न करने पर जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के आदेश दिए। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत मिशन ज्योतिर्गमय के तहत चयनित विद्यालयों में कायाकल्प योजना के 19 पैरामीटर पूर्ण करने एवं कायाकल्प प्लस एवं प्लस-प्लस के तहत निर्धारित समय सीमा तक संतृप्त करने के निर्देश भी दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...