बरेली, जनवरी 11 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) की मुख्य परीक्षा रविवार को 22 केद्रों पर हुई। एकमात्र पाली 10 बजे से 12 बजे में 10152 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 9733 उपस्थिति और 419 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए बरेली कॉलेज में पांच केंद्र बनाए गए थे। इसके साथ ही बरेली इंटर कॉलेज, सीबीगंज इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज ब्लॉक ए और बी, जीजीआईसी, जीआईसी, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, केपीआरसी कला केंद्र, कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज, एमबी, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, एसवी इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज, श्री गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज, पीसी आजाद इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज और विष्णु इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.