नई दिल्ली, फरवरी 3 -- अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का कंसॉलिडेटेड मुनाफा दिसंबर 2025 तिमाही में 97 गुना बढ़ा है। अडानी एंटरप्राइजेज को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 5627 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 58 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। अडानी एंटरप्राइजेज को दिसंबर 2025 तिमाही में 5632 करोड़ रुपये का वन-टाइम गेन हुआ है। यह फायदा अडानी विल्मर लिमिटेड (AWL) में हिस्सेदारी बेचने से हुआ है। 10% से ज्यादा उछल गए अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरअडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर मंगलवार को BSE में 10 पर्सेंट से ज्यादा चढ़कर 2201.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। दिन के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों ने 2232 रुपये के हाई लेवल को भी छुआ। अगर पिछले एक साल...