धनबाद, नवम्बर 30 -- धनबाद। धनबाद रेल मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर शनिवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 962 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे रेलवे ने पांच लाख 44 हजार 480 रुपए का जुर्माना वसूला। स्टेशनों के साथ-साथ स्क्वायड टीमों ने ट्रेनों में भी यात्रियों की टिकट जांच की। स्टेशन पर ज्यादातर वैसे यात्री पकड़े गए जो एक्सप्रेस ट्रेन की टिकट लेकर सुपरफास्ट ट्रेनों में यात्रा कर रहे थे। बिना बुक किए मानक से अधिक सामान लेकर चलने वाले यात्रियों से भी जुर्माना वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...