मधुबनी, जनवरी 29 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग ने अपने क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर शराब धंधेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान कुल 961 लीटर देसी व विदेशी शराब जब्त की गई, एक स्कॉर्पियो वाहन को कब्जे में लिया गया तथा तीन शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है। पहली छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर फुलपरास थाना क्षेत्र के सुगा पट्टी वार्ड संख्या-10 में की गई। छापेमारी का नेतृत्व एक्साइज इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने किया। उनके साथ सब इंस्पेक्टर मनीषा कुमारी, एएसआई संजय चौधरी एवं सशस्त्र बल की टीम शामिल थी। टीम ने सुगा पट्टी स्थित एक किराना दुकान पर छापा मारा, जहां अनिल यादव नामक युवक किराना दुकान की आड़ में शराब का अवैध धंधा कर रहा था। मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.