जौनपुर, दिसम्बर 17 -- गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय में सीएचसी चोरसंड की स्वास्थ्य टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। पिछले एक सप्ताह से नियमित कक्षावार चले इस परीक्षण का समापन बुधवार को हुआ। इस दौरान कुल 960 बच्चों के स्वास्थ्य की जांचकर दवाएं वितरित की गईं। डाक्टरों ने बच्चों के आंख, नाक, कान, दांत, श्वास, वजन, लंबाई आदि का परीक्षण किया। परीक्षण करने वाली स्वास्थ्य टीम में डा. एसके दिवाकर, डा. सुमित्रा गुप्ता, विभा मौर्या, दिव्या राय शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश ने परीक्षण में लगे स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.