मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में संबद्धता के लिए आवेदन करने वाले 96 कॉलेजों की जांच के लिए बुधवार को कमेटी का गठन किया गया। इससे पहले कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में संबद्धता कमेटी की बैठक हुई। बैठक में चर्चा के बाद 11 टीमें बनायी गईं। प्रत्येक टीम में तीन-तीन सदस्य हैं। टीम में नये और पुराने शिक्षकों को रखा गया है। टीम फरवरी के प्रथम सप्ताह में अपनी रिपोर्ट विवि प्रशासन को देगी। टीम कॉलेजों में जाकर उनकी भूमि, शिक्षक, वर्ग कक्ष, लेबोरेटरी, लाइब्रेरी, लीज के कागजों की जांच करेगी। टीम सीबीसीएस के तहत ऑनलाइन कक्षा की व्यवस्था, कंप्यूटर, इंटरनेट, ई लाइब्रेरी है या नहीं, इसको भी देखेगी। जांच टीम यह भी देखेगी कि कॉलेज में ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोत क्या हैं। खेल संसाधान और खेल मैदान है या नहीं। छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.