अंबेडकर नगर, अप्रैल 11 -- अम्बेडकरनगर। नगर में शुक्रवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चला। यातायात पुलिसकर्मियों ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों के जरूरी कागजात की जांच की। यातायात प्रभारी जयबहादुर यादव ने बताया कि अभियान के दौरान अलग अलग गड़बड़ी में 95 वाहनों का चालान करने के साथ ही तीन वाहनों को सीज किया गया। चार वाहन चालकों से 11 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क जमा कराया गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि बीते एक अप्रैल से अब तक चलाए गए अभियान में 1595 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 57 वाहनों को सीज किया गया। 69 वाहनों से एक लाख 36 हजार 800 रुपये का शमन शुल्क जमा कराया गया है। बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...