कटिहार, फरवरी 19 -- फलका। एक संवाददाता पोठिया पुलिस ने शराब बंदी को लेकर विशेष अभियान के तहत टीकापट्टी गांव में छापेमारी कर 95 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस दौरान पुलिस ने करीब एक हजार लीटर अर्द्धनिर्मित शराब भी नष्ट किया है। साथ ही शराब बनाने वाला कई समाग्री भी जब्त किया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शराब बंदी को लेकर विशेष अभियान के तहत क्षेत्र के टीकापट्टी गांव में छापेमारी किया गया। छापेमारी के क्रम में करीब एक हजार लीटर अर्द्धनिर्मित शराब नष्ट किया गया तथा 95 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया है। उक्त स्थल से शराब निर्माण करने वाला समाग्री अल्यूमिनियम का पात्र,गैस सिलेंडर आदि जब्त किया गया है। मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शराब तस्कर को गि...