सीतापुर, नवम्बर 21 -- कमलापुर, संवादाता। पंचायत भवन नयागांव पर श्रीओमप्रकाश सिंह फाउंडेशन द्वारा सीतापुर आंख अस्पताल के सहयोग से एक नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 95 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इस दौरान मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने वाले मरीजों को बस के द्वारा आंख अस्पताल सीतापुर ले गए जहां उनका निशुल्क ऑपरेशन होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान जनक कुमारी, सत्य प्रकाश, प्रशांत सिंह राणा, शिव शरण सिंह, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...