गिरडीह, फरवरी 19 -- गिरिडीह। जिले में चल रही मैट्रिक व इंटर की परीक्षा मंगलवार को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से हुई। पहली पाली में 95 केंद्रों पर मैट्रिक व दूसरी पाली में 52 केंद्रों पर इंटर की परीक्षा हुई। मैट्रिक में हिंदी ए और हिंदी बी विषय की परीक्षा हुई। इसमें 40350 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। जिसमें 40180 शामिल हुए व 170 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 52 केंद्रों पर हुई इंटर की परीक्षा में कुल 2216 परीक्षार्थियों को परीक्षा देना था। जिसमें 2185 परीक्षार्थी शामिल हुए व 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के जवान भी तैनात है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हो रही है। बुधवार को मैट्रिक में म्यूजिक व इंटर में मैथ/स्टेटिक्स की परीक्षा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.