लोहरदगा, दिसम्बर 3 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखण्ड में झारखण्ड राज्य जलछाजन मिशन के तत्वावधान में प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना तहत बुधवार को कैरो पंचायत भवन में किसानों के बीच गेंहू, चना, मटर, सरसो, धनिया, मिर्चा आदि बीज का वितरण किया गया। कैरो, उतका, खंडा गांव के 95 किसानों को बीज दिया गया। मौके पर मुखिया वीरेन्द्र महली, पंचायत समिति सदस्य मधुलिका रानी, समीद आंसरी, विसंभर कुमार, पावन कुमार, रामप्रसाद पाल, मोजाहिर अंसारी, समीरुदीन अंसारी, पुनई उरांव, जगलाल राम, पंचम उरांव, सिकन्दर अंसारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.