सहारनपुर, अप्रैल 3 -- सहारनपुर अंपजीकृत और अनाधिकृत रुप से चलाई जा रही ई-रिक्शाओं के खिलाफ बुधवार को भी परिवहन विभाग का अभियान जारी रहा। दरअसल अंपजीकृत रुप से चलाए जा रहे ई-रिक्शाओं के खिलाफ एक अप्रैल से अभियान चलाया जा रहा है जो 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। बुधवार को इसी कड़ी में पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा अंबाला रोड, टपरी, नागल, दिल्ली रोड पर अभियान चलाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई में 94 वाहनों का चालान किया गया और करीब तीन लाख 35 हजार रुपये का चालान किया गया है। बताया कि पूरे अप्रैल माह में अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.