देवरिया, फरवरी 8 -- देवरिया। जिले के 934 गैर सहायतित मान्यता प्राप्त (निजी) विद्यालयों में 4670 गरीब व दुर्बल बच्चों का नामांकन नि: शुल्क शिक्षा बाल अधिकार अधिनियम के तहत किया जाना है। इन विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश के लिए पहले चरण का आवेदन दो फरवरी से लिया जा रहा है। इसके पहले चरण में जिले के विभिन्न विकास खण्ड़ों के 213 बच्चों ने ही अभी तक प्रवेश के लिए आवेदन किया है। आवेदन की प्रगति धीमी होने के कारण बीएसए कार्यालय द्वारा संबंधितों को प्रचार- प्रसार करने के साथ ही पात्र बच्चों का आवेदन कराने का निर्देश दिया गया है। गरीब व दुर्बल परिवार के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में कक्षा एक एवं पूर्व प्राथमिक कक्षा में बच्चों का नामांकन किया जाना है। जिसके लिए शासन द्वारा समय सारिणी जारी कर पात्र बच्...