लोहरदगा, जनवरी 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अन्तर्गत लोहरदगा जिले की 93058 महिलाओं को दिसम्बर 2025 माह की सम्मान राशि प्रदान की गई है। इसके तहत लाभुक महिलाओं के बैंक खाते में 23 करोड़ 26 लाख 45 हजार रूपये का आधार आधारित भुगतान किया गया है। लोहरदगा जिले में दिसम्बर 2025 में लाभुकों की संख्या विभिन्न प्रखण्डों और शहरी क्षेत्रों में इस प्रकार है:-भण्डरा-13075, कैरो-8083, पेशरार-4120, सेन्हा-14840, कुडू-17670, किस्को-11465, लोहरदगा प्रखण्ड-11540, लोहरदगा शहरी क्षेत्र-12262 की महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हुई है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.