नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- ऑस्ट्रेलिया का एक दंपति इन दिनों सुर्खियों में आ गया है। इसकी वजह भी बेहद हैरतअंगेज है। दरअसल यहां एक शख्स 93 साल की उम्र में पिता बन गया है। शख्स की पहचान डॉ. जॉन लेविन के रूप में हुई है और वह पेशे से एक डॉक्टर हैं। जानकारी के मुताबिक उनकी 37 साल की पत्नी डॉ. यांगयिंग लू ने कुछ महीने पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया है। यही नहीं दोनों एक और बच्चा करने की योजना भी बना रहे हैं। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. लेविन खुद को एक हेल्दी एजिंग एक्सपर्ट कहते हैं। उनका कहना है कि वे और उनकी पत्नी अब इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) के जरिए एक और बच्चे की कोशिश कर रहे हैं। डॉ. लेविन ने बताया, "यह सफर चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन बहुत संतोषजनक भी। हमने पूरा धैर्य रखा और अब दोबारा इसके लिए तैयार हैं।" डॉ. लेविन ने बताया कि वह पिछले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.