लखीमपुरखीरी, जुलाई 21 -- महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने शनिवार को स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल के रूप में 1 करोड़ 84 लाख 50 हजार की धनराशि का वितरण किया। यह धनराशि 93 स्वयं सहायता समूहों को उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही 16 स्वयं सहायता समूहों को एक करोड़ 9 लाख 80 हजार की राशि रिवाल्विंग फंड के रूप में प्रदान की गई। जिससे समूहों की आंतरिक लेन-देन व्यवस्था सशक्त हो सके। वहीं 70 समूहों को कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड के माध्यम से भी सहायता राशि दी गई। जिससे वह अपने सूक्ष्म उद्यमों को और मजबूत कर सकें। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं की आत्मनिर्भरता की रीढ़ बन चुके हैं। प्रशासन की जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.