भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर। जिला में होमगार्ड विभाग की रिक्त 666 पदों के लिए चल रही बहाली प्रक्रिया के 19वें दिन 1400 महिला अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसमें करीब 1200 महिला अभ्यर्थी उपस्थित हुई। मौजूद अभ्यर्थियों में से करीब 150 अभ्यर्थी ही हाइट जांच के मापदंड में बाहर हुई। जबकि सभी महिला अभ्यर्थियों ने क्वालिफाइंग 800 मीटर दौड़ को क्वालिफाई कर लिया। जिसके बाद रात करीब 8 बजे तक होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को पूर्ण कराया गया। इधर 93 महिला अभ्यर्थियों के दस्तावेजों को बेल्ट्रोन द्वारा ऑनलाइन अपडेट नहीं किये जाने की वजह से हो रही देरी तो टालने के लिए उन अभ्यर्थियों को मंगलवार को होने वाले शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया है। इस बात की जानकारी वरीय जिला समादेष्टा हरेंद्र कुमार सिंह ने दी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.