बांका, फरवरी 23 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। होली पर्व के पूर्व पंजवारा थाना की पुलिस को रविवार दोपहर बाद उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट से एक ऑटो में तस्करी के लिए छुपा कर ले जा रहे विदेशी शराब की खेप को पकड़ने में कामयाबी हाथ लगी है।इस दौरान पुलिस ने ऑटो पर शराब दो शराब तस्करों को भी दबोचा है।इस शराब को होली पर्व में खपाने के लिए झारखंड से मुंगेर ले जाया जा रहा था।गिरफ्तार तस्कर की पहचान मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर निवासी पंकज कुमार पिता स्व० भोला मंडल एवं इसी जिले के शामपुर थाना क्षेत्र के गर्भस्थान निवासी हीरा कुमार पिता स्व० विशेश्वर मंडल के रूप में हुई है।एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी,कि इस मार्ग से होकर शराब की एक खेप गुजरने वाली है।सूचना पर पुलिस एक्टिव हुई और चेक पोस्ट पर रविवार दोपहर ...