बरेली, जनवरी 13 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। गोवंश के संरक्षण के लिए जिले की 114 गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य चल रहा है। 93 गोशालाओं में कैमरे लग चुके हैं। कैमरे को इंटरनेट से जोड़कर विकास भवन में कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा ताकि सभी गोशालाओं पर नजर रखी जा सके। गोवंश का संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। बीते वर्ष बरेली की गोशालाओं में कुछ गोवंश की मृत्यु हुई थी। जांच के दौरान पाया गया कि गोशालाओं की अपेक्षित निगरानी नहीं हो पा रही है। ऐसे में सीसीटीवी लगाने की योजना बनी। पिछले वर्ष जून में बरेली आए गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने भी सभी गोशालाओं में जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया था। डीओ देवयानी ने बताया कि विकास भवन में कंट्रोल कमांड सेंटर बनने के बाद सभी गोशालाओं की और बेह...