भभुआ, जनवरी 8 -- विद्युत कनीय अभियंता ने करमचट थोने में अज्ञात चोरों पर दर्ज कराया केस बसिनी मौजा में क्षतिग्रस्त होकर 12 पोल का गिरा हुआ था विद्युत तार (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। करमचट थाना क्षेत्र के बसिनी गांव के बधार से चोर करीब 92 हजार रुपये मूल्य के बिजली तार काटकर ले गए। तार की चोरी कब हुई इसकी जानकारी विद्युत बोर्ड के अधिकारी को भी नहीं है। जब इसके बारे में पता चला तब रामपुर के विद्युत कनीय अभियंता परमेश्वर कुमार ने करमचट थाने में गुरुवार को आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि भारत माला परियोजना के एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य के दौरान बसिनी मौजा में बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे 12 पोल का बिजली तार गिर गया था। लंबे समय तक तार की समुचित निगरानी नहीं हो सकी, जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञ...