चम्पावत, जनवरी 13 -- चम्पावत जिला सभागार में डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ एवं शिकायतें प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान कुल 140 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें आर्थिक सहायता, आवास, पेयजल, सोलर लाइट, आपदा से क्षतिग्रस्त योजनाएँ, फसल सुरक्षा के लिए तारबाड़, रोजगार, सड़क, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल रहे। 92 वर्षीय हयात सिंह पुत्र गुमान सिंह, निवासी कानीकोट (देवीधुरा) की ओर से सुनने में समस्या की शिकायत पर डीएम मनीष कुमार ने जनता मिलन के दौरान ही समाज कल्याण विभाग से कान की मशीन उपलब्ध कराई, जिससे उन्हें तुरंत राहत मिली। मनदीप भट्ट की राशन कार्ड संबंधी शिकायत पर नेकेवल पात्र व्यक्तियों को ही राशन उपलब्ध कराया जाए। र...