महाराजगंज, दिसम्बर 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डायट में मंगलवार को जनपद स्तरीय संकुल शिक्षकों की बैठक डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान निपुण असेसमेंट की प्रक्रिया को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान निपुण असेसमेंट के नोडल प्रवक्ता सुनील कुमार भारती ने बताया कि 15 जनवरी से 15 मार्च तक असेसेंट होगा। इसमें 92 डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा जनपद के 1400 विद्यालयों का असेसमेंट किया जाएगा। इस दौरान अर्जुन शाही, आशीष कुमार मौर्य, हरेन्द्र कुमार, डॉ. अरशद जमील, डॉ. सूरज कुमार मिश्रा, एसआरजी कृष्ण मोहन पटेल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...