बदायूं, दिसम्बर 24 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव बादशाहपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मंगलवार को छात्राओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आरबीएस टीम द्वारा विद्यालय की 92 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान छात्राओं की सामान्य शारीरिक जांच, आंख, दांत, त्वचा सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। डॉक्टरों ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, संतुलित आहार लेने और स्वच्छता अपनाने की सलाह दी। इस मौके पर डॉ. पीके शर्मा, डॉ प्रगति शर्मा, वार्डेन भारती मालपाणी, आराधना सागर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.