बिहारशरीफ, सितम्बर 19 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर के विकास के लिए जल्द ही 91 योजनाओं पर काम शुरू होगा। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर जारी किया है। संवेदक एक से आठ अक्टूबर पर इसके लिए टेंडर डाल सकते हैं। इस बीच चार अक्टूकर को 11 बजे नगर विकास प्रमंडल बिहारशरीफ में प्री बिड बैठक की जाएगी। नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि इन कामों को दो से तीन माह के अंदर पूरा करना होगा। इसके लिए टेंडर जारी हो चुका है। इन कामों के पूरा होने के बाद शहर की अधिकतर गलियां व नालियां दुरुस्त हो जाएंगी। शहर की लगभग सभी वार्डों में गलियों व नालियों की पीसीस ढलाई करायी जानी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.