गोपालगंज, फरवरी 5 -- थावे। एक संवाददाता पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत गोरखपुर-थावे-छपरा कचहरी रेलखंड पर गुरुवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे 91 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे बतौर जुर्माना कुल 24,965 रुपए वसूल किए गए। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में अमरनाथ एक्सप्रेस, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस और कई सवारी गाड़ियों की सघन तलाशी ली गई। अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (थावे) विशाल सिंह, महेंद्र शुक्ला सहित 8 सदस्यीय टीम और आरपीएफ के जवान शामिल थे। टीम ने स्टेशनों की किलाबंदी कर जांच की, जिसके चलते टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यह अभिय...