मथुरा, दिसम्बर 31 -- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, एलिम्को के सौजन्य से कल्याणं करोति के कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का समापन कल्याण धाम पर हुआ। इसमें 91 दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण दिए गए। शुभारम्भ गणेश पूजन से हुआ। यहां आचार्य डॉ. राम विलास चतुर्वेदी ने कहा कि यह कार्यक्रम सेवा को साधना एवं करुणा को कर्म में बदलने का प्रयास एवं हमारे दायित्वों की सशक्त अभिव्यक्ति है। बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि दिव्यांग बच्चे समाज की बड़ी जिम्मेदारी हैं। यहां दिव्यांगों को 09 व्हीलचेयर, 46 श्रवण यंत्र, 21 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 11 ट्राईसाइकिल, 30 बैसाखी, 21 टीएलएम किट, 32 नी वॉकर, 03 कमोड चेयर, 16 स्टिक, 03 व्हील वॉकर एवं 02 वॉकर प्रदान किए। इसमें सभी दिव्यांगजनों को भोजन कराया गया। धनेश मित्तल, ...