बगहा, नवम्बर 27 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। बीज को लेकर किसान आत्मनिर्भर हो इसको लेकर मुख्यमंत्री तीव्र विस्तार योजना के तहत किसानों को 90 फ़ीसदी की अनुदान पर गेहूं बीज उपलब्ध कराया जाएगा। प्रखंड के प्रत्येक राजस्व गांव से दो-दो किसानों को आधार सीड के रूप में गेहूं बीज उपलब्ध होगा ताकि किसान इसका उत्पादन कर बीज के मामले में आत्मनिर्भर हो सके। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी राजस्व पंचायत से गांव से दो-दो किसानों का चयन कर उन्हें 90 फीसदी के अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीज प्रखंड मुख्यालय को उपलब्ध हो चुका है। ऐसे में उन्होंने कृषि कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि वे प्रत्येक राजस्व गांव से दो-दो किसानों का चयन कर उनका आवेदन विभागीय पोर्टल पर कर ले। ताकि उन्हें स...