सीतामढ़ी, मार्च 25 -- शिवहर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लक्ष्य के आलोक में जिले में 901 लाभुकों को आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त की सहायता राशि के रूप में तीन करोड़ 60 लाख 40 हजार रुपए का भुगतान किया गया है। पीएम आवास योजना के तहत लक्ष्य के विरुद्ध शीघ्र आवास की स्वीकृति एवं प्रथम किस्त के एक मुश्त भुगतान को लेकर सोमवार को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में शिवहर प्रखंड के पांच लाभुकों को स्वीकृति पत्र एवं सांकेतिक रूप से आवास की भी चाबी हस्तगत कराया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराया। मौके पर डीडीसी बृजेश कुमार, डीआरडीए के निदेशक प्रेम सागर मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे। डीपीआरओ आफताब करीम ने बताया कि राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.