वडोदरा, जुलाई 9 -- आज बुधवार को गुजरात के वडोदरा में बड़ा हादसा हो गया। यहां की महिसागर नदी पर बना पुल सुबह करीब साढ़े सात बजे टूट गया। इसमें अब तक 10 लोगों के मरने की खबर है। यह पुल मध्य गुजरात को राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र से जोड़ता है। गुजरात के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि इस पुल का निर्माण 1985 में हुआ था, जिसका समय समय पर रखरखवा किया जाता था। यह पुल महिसागर नदी के ऊपर बना था। इसका निर्माण आज से करीब 40 साल पहले 1985 में हुआ था। इस पुल की लंबाई 900 मीटर है। पूरे पुल को 23 खंभे साधते हैं। यह गुजरात के गुजरात के वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ता है। पुलिस अक्षीक्षक (वडोदरा ग्रामीण) रोहन आनंद ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े सात बजे पुल का एक स्लैब ढह गया था, जिसके चलते हादसा हुआ है। यह भी पढ़ें- गुजरात पुल हादसा: मृतक को 2 लाख, घायल को 50...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.