कानपुर, जनवरी 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। 900 और रजिस्ट्रियों के पैन में फर्जीवाड़ा मिला है। आयकर विभाग की छापेमारी के बाद निबंधन विभाग ने खुद इसकी जांच कराई। जोन तीन और चार में भी मनमाने तरीके से पर्मानेंट एकाउंट नंबर (पैन) भरे पाए गए। छापे के बाद अब तक 3700 पैन में फर्जीवाड़ा मिल चुका है। नोटिस के जरिए बुलाकर 2900 पैन रजिस्ट्री में सही कराए जा चुके हैं। बची हुई 800 रजिस्ट्रियों में भी जल्द सुधार कराया जाएगा। इसका काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। आयकर विभाग ने छापेमारी करके जोन एक और दो की 2800 रजिस्ट्रियों में पैन गड़बड़ी का फर्जीवाड़ा पकड़ा था। छापे से सबक लेकर रजिस्ट्री विभाग ने खुद जोन तीन और चार की जांच कराई तो इसमे 900 और रजिस्ट्रियों में पैन की गड़बड़ी मिली। इन सभी रजिस्ट्रियों में बिना जांचे परखे पैन भरा गया। सभी पैन की संख्या गलत...