देवरिया, फरवरी 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। वहीं जिले में लगभग 1 लाख 76 हजार पंजीकृत श्रमिकों के सापेक्ष लगभग 90 हजार श्रमिकों ने श्रमिक पंजीयन कार्ड का नवीनीकरण नहीं कराया है। ऐसे में नवीनीकरण नहीं कराने श्रमिक श्रम विभाग की संचालित होने वाले योजनाओं से वंचित हो सकते हैं। श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को पंजीकरण कराना व पंजीकृत श्रमिकों को नवीनीकरण कराना अनिवार्य होता है। विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में कुल लगभग 1 लाख 76 हजार पंजीकृत श्रमिकों की संख्या है। जिनमें लगभग नब्बे हजार पंजीकृत श्रमिकों ने श्रमिक पंजीकरण कार्ड का नवीनीकरण नहीं कराया है। ऐसे में पंजीकरण का नवीनीकरण नह...