शाहजहांपुर, जनवरी 26 -- परमार्थम् सेवा संस्था एवं खालसा हेल्थ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन खिरनी बाग में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर निगम की मेयर अर्चना वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ. अभिषेक दीक्षित ने मेयर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग अंडर 49 किलोग्राम में रानी ने प्रथम व प्रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 से 60 किलोग्राम वर्ग में प्राची पटेल प्रथम व उन्नति द्वितीय रहीं। पुरुष वर्ग में मास्टर कैटेगरी में त्रिलोक सिंह प्रथम, रजी अहमद द्वितीय व राकेश शर्मा तृतीय रहे। अंडर 52 किलोग्राम वर्ग में आयुष प्रथम, आदित्य द्वितीय व कैफू अली तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में हर्षित ने प्...