नई दिल्ली, जुलाई 22 -- भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार से मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाना है। मेजबान इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में तीसरे मैच में 22 रनों से रोमांचक जीत हासिल की थी लेकिन भारत की हार के साथ-साथ शुभमन गिल और जैक क्रॉली की नोकझोंक भी खूब चर्चा में रही। भारतीय कप्तान शुभमन ने क्रॉली के साथ हुए विवाद पर अब इंग्लैंड को आड़े हाथ लिया है। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में दूसरी पारी के दौरान समय बर्बाद करने की जमकर कोशिश की थी। गिल तब आगबबूला हो गए थे और क्रॉली से भिड़ गए। 25 वर्षीय गिल का कहना है कि इंग्लैंड ने ना सिर्फ बैटिंग के दौरान बल्कि पारी शुरू करने में भी समय बर्बाद किया था। उन्होंने खुलकर कहा कि इंग्लैंड टीम ने 90 सेकेंड तक यह काम किया था। भारतीय कप्तान ने इसे खेल भावना के खिलाफ हरकत करार दिया। दरअसल, चौथे टेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.