मुंगेर, फरवरी 21 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरूखी मोड़ के समीप उत्पाद पुलिस ने ऑपरेशन होली अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो से 90 लीटर चुलाई शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्करी में संलिप्त रूपेश कुमार पिता- कारेलाल यादव, छोटी मिर्जापुर थाना कासिम बाजार, को गिरफ्तार किया है। उत्पाद थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि, होली पर्व को लेकर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती इलाकों में चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं और शराब कारोबारियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, अवैध शराब के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ---------- 15 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार मुंगेर, एक प्रतिनिधि। होली पर्व को लेकर पुलिस की सतर्कता के बीच कोतवाली थाना पुलिस ने आज़ाद चौक के समीप कार्र...