बगहा, फरवरी 22 -- नौतन। पुलिस ने खड्डा चंद्रावत नदी के किनारे से छापेमारी कर करीब 90 लीटर देशी चूलाई शराब बरामद किया है। साथ ही शराब बनाने के कई उपकरणों को भी जब्त किया है। इस दौरान पुलिस की भनक मिलते ही कारोबारी शराब व उपकरण छोड़ फरार हो गए। प्रभारी थानाध्यक्ष मो. रुशतम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बड़े पैमाने पर खड्डा चंद्रावत नदी के किनारे देशी शराब बनाया और बिक्री किया जाता है। बताया कि सूचना के सत्यापन व कार्रवाई हेतु एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। और शराब बनाने के कई उपकरणों के साथ 90 लीटर देशी शराब बरामद कर लिया गया।पुलिस की भनक पर कारोबारी शराब व उपकरण छोड़ फरार हो गए थे। पदाधिकारी ने बताया कि कारोबारियों की पहचान कर ली गई है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...