मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- औराई। नयागांव परसामा टोला के समीप 90 लीटर चुलाई शराब के साथ पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर परसामा टोला के समीप छापेमारी की गई, जहां 90 लीटर शराब के साथ परसामा निवासी विजय सहनी, सुनील कुमार, ललन सहनी, राजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। थानेदार ने बताया कि बभनगामा पूर्वी गांव व बांध पर भी छापेमारी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...