हल्द्वानी, दिसम्बर 16 -- भीमताल। नौकुचियाताल से शिलौटी पंत मोटर मार्ग का डामरीकरण 90 लाख की लागत से होगा। मंगलवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा नौकुचियाताल से शिलौटी पंत मोटर मार्ग लंबे समय से खराब था। जिससे ग्रामीणों और पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शासन से मोटर मार्ग पर डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए 90 लाख स्वीकृत हो गए है। जल्द काम शुरू होगा। वहीं ओखलकांडा ब्लॉक के थलाडी, करायल, सुरंग आदि गांव का दौरा करो ग्रामीणों की समस्याओं को सुना ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क आदि समस्याओं को उठाया। वहीं पुटगांव से कुलौरी देवली धार सुरंग मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त बना हुआ था। जिसके सुधारीकरण के लिए पैसा स्वीकृत कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...