नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- नोट: कानपुर के लिए भी महत्वपूर्ण -प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर स्वास्थ्य सुविधाओं, लैब और उपचार व्यवस्था का ब्योरा देने का निर्देश निखिल पाठक नई दिल्ली। कानपुर और आसपास के जिलों में चमड़ा उद्योगों से निकलने वाला प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रहा है। कानपुर नगर, कानपुर देहात और फतेहपुर में लगभग 90 फीसदी लोगों के खून में तय मानक से अधिक क्रोमियम की बढ़ती मौजूदगी पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने चिंता जाहिर की है। इसका खुलासा उत्तर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से एनजीटी के समक्ष पेश रिपोर्ट से हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनजीटी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव को दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.