गिरडीह, जून 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने गुरुवार को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने अंतर विभागीय भूमि हस्तांतरण, म्यूटेशन, म्यूटेशन अपील, भूमि सीमांकन, किराया संग्रह, परिशोधन, पीजी पोर्टल, सीपीजीआरएएमएस, ई-राजस्व न्यायालय (आरसीएमएस) सहित अन्य प्रतिवेदनों पर बिंदुवार समीक्षा की। कहा कि जितने भी लंबित आवेदन है, उन्हें कैंप लगाकर जल्द निष्पादित करें। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों को भूमि हस्तांतरण की समीक्षा कर उन्होंने भूमि हस्तांतरण हेतु प्राप्त अधियाचना की अंचलवार अद्यतन स्थिति की सुध ली। लंबित म्यूटेशन के आवेदनों पर डीसी ने निर्धारित समय सीमा में ही निष्पादन करने का टास्क दिया। कहा कि वैसे आवेदन जो 90 दिनों से ज्यादा लंबित हैं उन्हें यथाशीघ्र निष्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.