पूर्णिया, फरवरी 23 -- धमदाहा। मैट्रिक परीक्षा धमदाहा के सभी 9 केन्द्रों पर छठें दिन भी कदाचार मुक्त संपन्न हुआ हैं। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी, अंचल अधिकारी रवींद्रनाथ ने सभी केन्द्रों का जायजा लिया। परीक्षा के तीसरे दिन सभी सभी 9 केन्द्रों पर दोनों पालियों में 90 परीक्षार्थी अनुपस्थित रही हैं। जिसमें प्रथम पाली में 40 एवं द्वितीय पाली में 50 छात्राएं अनुपस्थिति रही हैं। परीक्षा के पांचवें दिन 5850 छात्राओं को शामिल होना था जिसमें से 5760 छात्राएं शामिल हुई। किसी भी केंद्र पर छात्र के निष्कासन की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...