बेगुसराय, जनवरी 8 -- गढ़पुरा। प्रखंड के छह गरीब और नि:सहाय लोगों के बीच गुरुवार को बीडीओ विकास कुमार ने कंबल का वितरण किया। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि 100 कंबल जिला से दिया गया था। इसमें अब तक 90 कंबल का वितरण कर दिया गया है। पंचायतों के जरुरतमंदों के बीच इस शीतलहर में अलग-अलग दिनों में वितरण किया गया है। मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौधरी एवं प्रखंड कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...